Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

रेनशॉ ने कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा

डरबन, 11 अक्टूबर (भाषा) ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान किसी एक टेस्ट पारी में निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ बल्लेबाजी करते हुए सबसे अधिक रन बनाने का विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

रेनशॉ ने तब क्रीज पर कदम रखा जब ऑस्ट्रेलिया मुश्किल में था। उन्होंने 397 गेंदों पर 190 रन की अपनी करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने निचले क्रम के बल्लेबाजों (आठ से 11 नंबर) के साथ बल्लेबाजी करते हुए 174 रन बनाए जो रिकॉर्ड है। उनकी इस पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 390 रन बनाए।

भारतीय स्टार कोहली ने 2016 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ 235 रन की अपनी पारी के दौरान 171 रन निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ खेलते हुए बनाए थे जो कि एक रिकॉर्ड था।

भाषा

पंत

पंत

पंत