Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

झारखंड के ईएसएल इस्पात संयंत्र में गैस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

रांची, 11 अक्टूबर (भाषा) झारखंड के बोकारो जिले में ईएसएल इस्पात संयंत्र में रविवार को गैस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इस्पात निर्माता कंपनी हादसे की स्वतंत्र जांच कराएगी और उसके निष्कर्षों के आधार पर उचित कदम उठाएगी।

ईएसएल के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘संयंत्र में गैस की चपेट में आने की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, जिसमें कंपनी के एक अधिकारी और एक कारोबारी साझेदार इंजीनियर की मौत हो गई।’’

बोकारो स्थित ईएसएल स्टील लिमिटेड, वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड (वीआईएसएल) की सहायक कंपनी है।

कंपनी के प्रवक्ता ने हादसे के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी और मृतकों की पहचान भी उजागर नहीं की है।

भाषा शोभना सिम्मी

सिम्मी