Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

झारखंड: नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में कोडरमा के सिविल सर्जन गिरफ्तार

कोडरमा, 11 अक्टूबर (भाषा) झारखंड में कोडरमा जिले के सिविल सर्जन को नाबालिग लड़की के यौन शोषण के आरोप में रविवार सुबह गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि लड़की ने यहां महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता पड़ोसी हजारीबाग जिले की रहने वाली है। शिकायत के अनुसार, वह करीब दो साल पहले अपनी मां का इलाज कराने कोडरमा सदर अस्पताल आई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इसी दौरान सिविल सर्जन ने उसे अपने जाल में फंसा लिया और वह तब से उसका यौन शोषण कर रहा था।

कोडरमा के पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘आरोपी सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को रविवार सुबह गिरफ्तार किया गया। नाबालिग के बयान के आधार पर शनिवार रात महिला थाने में लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

भाषा शुभम सिम्मी

सिम्मी