बीड, 11 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के बीड जिले में पुलिस ने 16 साल से फरार लूट के एक आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के विशेष दस्ते ने गेवराई तहसील के सावरगांव के निवासी संजय रामदास पवार को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, पवार के खिलाफ 2010 में शिवाजीनगर थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 392 (लूट) के तहत मामला दर्ज किया गया था और मामला दर्ज होने के बाद से ही वह फरार था।
पुलिस ने बताया कि शिवाजीनगर थाने की एक विशेष टीम पवार की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही थी और शनिवार को पुलिस ने उसके ठिकाने का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
भाषा
शुभम सिम्मी
सिम्मी