Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

अधिक मिठास और उपज देने वाले गन्ने के दो लाख बीज की महज पांच मिनट में बुकिंग

शाहजहांपुर (उप्र), 11 अक्तूबर (भाषा) गन्ने की जल्द पकने और अधिक उपज के साथ-साथ अधिक मिठास देने वाली नई किस्म के दो लाख बीज महज पांच मिनट में ही बुक हो गया। गन्ना शोध संस्थान के एक अधिकारी यह जानकारी दी।

गन्ना शोध परिषद के वरिष्ठ वैज्ञानिक (प्रजनन) डॉ अरविंद कुमार ने 'पीटीआई भाषा' को बताया की नौ अक्टूबर को गन्ना शोध संस्थान के आधिकारिक पोर्टल पर गन्ना की नई किस्म के बीज की ऑनलाइन बुकिंग शुरू की गई। किसानों के भारी उत्साह के बीच इस नई किस्म के दो लाख बीज की पांच मिनट में ही बुकिंग हो गई।

उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में दो लाख बीज ही पोर्टल पर प्रदर्शित किए गए थे जिसके कारण अन्य तमाम किसान इसे प्राप्त नहीं कर पाए।

कुमार ने बताया कि ऐसी किस्म तैयार करने में 10 से 12 साल लग जाते हैं। किस्म तैयार करने की शुरुआत कोयंबटूर में होती है क्योंकि वहां की जलवायु प्रजनन के लिए बेहतर है। उपज और मिठास का सामंजस्य देखने के बाद ही नई किस्म विकसित की जाती है।

कुमार ने बताया कि उत्तर भारत की किस्म सीओएस 81 19 तथा दक्षिण भारत की सीओ 775 के संकरण से इस नई किस्म का जन्म दिया गया है जिसका नाम सीओएस 23232 रखा गया है।

प्रसार अधिकारी डॉ संजीव कुमार पाठक ने बताया कि इस किस्म का 10 साल तक गुणात्मक अध्ययन किया गया और इसके लक्षणों पर गौर करने के बाद इसे प्रस्तुत किया गया है। अभी यह गन्ना बीज केवल उत्तर प्रदेश में उपलब्ध है।

पाठक ने बताया कि इस बीज की विशेषता है कि इसे अगैती फसल कहा जा सकता है तथा इसमें अन्य गन्ना फसल की अपेक्षा प्रति क्विंटल वजन 10 प्रतिशत ज्यादा निकलता है इसके अलावा गन्ने की मोटाई लंबाई ज्यादा होने के साथ-साथ चीनी की मात्रा भी ज्यादा निकलती है।

पाठक ने बताया कि अक्टूबर में किसान मेला आयोजित करने की तैयारी चल रही है जिसमें गन्ना की नई किस्म की मिनी बीज किट किसानों को वितरित की जाएगीं। यह किस्म उत्तर प्रदेश में ज्यादा व्यापक रूप से उगाई जाने वाली गन्ने की किस्म 0238 के मुकाबले बेहतर विकल्प के रूप में उभरकर सामने आई है।

भाषा सं राजेंद्र योगेश

योगेश