Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

मंधाना अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर (भाषा) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नवनियुक्त कप्तान स्मृति मंधाना को यूनिसेफ इंडिया ने अपना ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ के रूप में नामित किया है।

यह घोषणा रविवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर की गई, जो लड़कियों के अधिकारों, सुरक्षा, नेतृत्व और क्षमता पर ध्यान आकर्षित करता है। इसके साथ ही उन बाधाओं की भी पहचान करता है जो उनके विकल्पों को सीमित करते हैं।

मंधाना ने कहा, ‘‘यूनिसेफ इंडिया में सेलिब्रिटी एडवोकेट के रूप में शामिल होकर मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं क्रिकेट खेलते हुए बड़ी हुई हूं और मुझे यह अच्छी तरह से पता है कि हर सपना एक अवसर से शुरू होता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और प्रोत्साहन से वह अवसर असाधारण बन सकता है। हर बच्चे और युवा को बड़े सपने देखने और अपनी क्षमता का भरपूर इस्तेमाल करने का मौका मिलना चाहिए।’’

भाषा

पंत

पंत