Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

ठाणे जिले में 'ऑर्केस्ट्रा बार' पर छापेमारी, 12 लोग गिरफ्तार, 16 महिलाएं बचाई गईं

ठाणे, 11 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक 'ऑर्केस्ट्रा बार' पर छापेमारी के दौरान 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 16 महिलाओं को बचाया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि 'महिला शोषण रोधी प्रकोष्ठ' ने आठ अक्टूबर को भायंदर के नवघर रोड स्थित बार पर छापा मारा। प्रकोष्ठ को सूचना मिली थी कि बार में नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है और अश्लील कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

अधिकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान 16 महिलाओं को बचाया गया।

उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध देशी और विदेशी शराब तथा नकदी जब्त की तथा इस मामले में बार के कर्मचारियों समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की संबंधित धाराओं और महाराष्ट्र निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा

शुभम सिम्मी

सिम्मी