Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए

इंदौर, 11 अक्टूबर (भाषा) भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले रविवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की।

गंभीर ने इस साल जनवरी में भी इस मंदिर का दौरा किया था।

उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में भगवान के दर्शन ऐसे समय में किए जब भारत रांची में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में छह विकेट से मिली हार से उबरने की कोशिश कर रहा है। वेस्टइंडीज ने इस मैच में 250 रन का लक्ष्य हासिल करके नया रिकॉर्ड बनाया था।

पांच मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबर है।

भाषा

पंत

पंत