Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

भारत को अंतरिक्ष आधारित संचार क्षेत्र में मस्क को चुनौती देनी चाहिए : नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर (भाषा) नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा है कि भारत को अंतरिक्ष आधारित संचार के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक के एकाधिकार को चुनौती देनी चाहिए।

रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कुमार ने कहा कि सरकार के पास यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन (यूएसओ) कोष में 145 अरब अमेरिकी डॉलर की राशि उपलब्ध है। इस राशि का उपयोग अब भारतीय दूरसंचार कंपनियों को उपग्रह आधारित संचार नेटवर्क स्थापित करने में मदद देने के लिए किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारती एयरटेल और रिलायंस जियो जैसी भारतीय कंपनियों को तत्काल अपने सैटेलाइट नेटवर्क विकसित करने में सहायता दी जानी चाहिए, ताकि वे एलन मस्क की स्टारलिंक को प्रतिस्पर्धा दे सकें।

कुमार के मुताबिक, यह इस राशि का भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के सार्वभौमिक संचार कवरेज सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक क्षमता विकसित करने का अनिश्चितकाल तक इंतजार करने के बजाय बेहतर उपयोग साबित हो सकता है।

उन्होंने कहा कि भारत के पास अंतरिक्ष आधारित संचार के क्षेत्र में अपनी क्षमता विकसित करने और स्टारलिंक के एकाधिकार को चुनौती देने का अवसर है।

भाषा अजय अजय

अजय