Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

झारखंड में एक ट्रक मिठाई की दुकान में घुसा, दो की मौत और एक घायल

बोकारो, 11 अक्टूबर (भाषा) झारखंड के बोकारो जिले में रविवार सुबह एक ट्रक मिठाई की दुकान में घुस गया, जिससे दो बुजुर्गों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना पिंड्राजोरा पुलिस थाना क्षेत्र के नागेन मोड़ पर हुई।

पिंड्राजोरा पुलिस थाने के प्रभारी रवि कुमार ने 'पीटीआई-भाषा को बताया, “65 और 70 वर्ष की आयु के दो बुजुर्गों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। वे सभी दुकान पर थे। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायल व्यक्ति का पास के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।”

उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।

थाना प्रभारी ने बताया कि चालक को पकड़ लिया गया है और वाहन जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा तान्या सिम्मी

सिम्मी