Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

अर्जेंटीना के लिए आखिरी मैच खेलने के बाद क्लब मैच में चमके मेस्सी

मियामी, 11 अक्टूबर (एपी) अर्जेंटीना की तरफ से आखिरी मैच खेलने के बाद लियोनेल मेस्सी ने क्लब स्तर पर दो गोल करके अपनी चमक बिखेरी जिससे इंटर मियामी ने मेजर सॉकर लीग में डीसी यूनाइटेड को 4-0 से हराया।

लुई सुआरेज़ ने दो गोल किए जबकि जर्मन बर्तेरामे ने दो गोल करने में मदद की जिससे इंटर मियामी ने पिछले पांच मैच में जीत हासिल नहीं करने का सिलसिला तोड़ दिया।

अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम के साथ 21 साल के अपने सफ़र का विदाई मैच खेलने के चार दिन बाद मेस्सी पूरे 90 मिनट तक मैदान पर डटे रहे। उनके अब इस टूर्नामेंट के वर्तमान सत्र में 23 गोल हो गए हैं जो किसी भी खिलाड़ी के सर्वाधिक गोल हैं।

पहले हाफ में सुआरेज़ के दो गोल की बदौलत इंटर मियामी ने हाफ टाइम तक 2-0 की बढ़त बना ली थी, जिसके बाद मेस्सी ने 47वें मिनट में अपना पहला और 60वें मिनट में दूसरा गोल किया।

एपी

पंत

पंत