Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

अहमदाबाद में दृष्टिबाधित बच्ची नाले में गिरी, दूसरे दिन भी तलाश जारी

अहमदाबाद, 11 अक्टूबर (भाषा) अहमदाबाद में तेज बहाव वाले नाले में गिरी दृष्टिबाधित नाबालिग लड़की का रविवार को भी पता नहीं चल सका और उसकी तलाश साबरमती नदी तक पहुंच गयी है।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान 12 घंटे से अधिक समय से जारी है।

नारोल पुलिस थाने के निरीक्षक जे. बी. अग्रावत ने बताया कि करीब 10 साल की लड़की शनिवार शाम को पीराणा कचरा भराव स्थल के पास देव होटल के नजदीक कई फुट गहरे नाले में गिर गई। उस समय उसकी मां ऑटो-रिक्शा का किराया दे रही थी और बच्ची ऑटो से बाहर निकल गई थी।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह खुला नाला था।

दानपीठ स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी एम. डी. पांडे ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ‘‘शनिवार शाम करीब चार बजकर 15 मिनट पर आपातकालीन सूचना मिलने के बाद से दमकलकर्मी बच्ची की तलाश कर रहे हैं। नाले में पानी का तेज बहाव होने के कारण बचाव अभियान में कठिनाई आ रही है।’’

पांडे ने कहा, ‘‘हमें आशंका है कि पानी के तेज बहाव के कारण बच्ची नाले के रास्ते आगे बह गई होगी। दमकलकर्मी अब साबरमती नदी के पास उसकी तलाश कर रहे हैं।’’

भाषा तान्या गोला

गोला