Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

केरलम में जंगली सूअरों के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, तीन अन्य घायल

मलप्पुरम (केरलम), 11 अक्टूबर (भाषा) केरलम में रविवार को जंगली सूअरों के हमले में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने मृत महिला की पहचान एडवन्ना के ईस्ट चथलूर की निवासी पी. के. फातिमा (60) के रूप में की है। घायलों की पहचान मोहम्मद अली, हमीद और वी. पी. अब्दुल्ला के रूप में हुई है।

यह घटना उस समय हुई, जब कुछ लोग सुबह की नमाज पढ़ने जा रहे थे। रास्ते में उनका सामना जंगली सूअरों के एक झुंड से हो गया।

पुलिस ने बताया कि सबसे पहले जंगली सूअरों ने आगे चल रहीं फातिमा और मोहम्मद अली पर हमला किया। इसके बाद उन्होंने अन्य लोगों को भी घायल कर दिया।

उसने बताया कि सभी घायलों को पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां फातिमा ने दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, अन्य तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं और चिकित्सकीय जांच पूरी होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

पुलिस ने बताया कि इलाके में अक्सर जंगली सूअर देखे जाते हैं। स्थानीय लोग कई बार इनके कारण फसलों को होने वाले नुकसान की शिकायत कर चुके हैं।

भाषा तान्या सिम्मी

सिम्मी