Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

बलिया में नदी में डूबने से सात वर्षीय बच्चे की मौत

बलिया (उप्र), 11 अक्टूबर (भाषा) बलिया जिले में बैरिया थाना क्षेत्र के रामेश्वर टोला अठगावां गांव में सरयू नदी में डूबने से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, ऋतिक पासवान (सात) शनिवार दोपहर अपनी बुआ के साथ गांव में सरयू नदी के घाट पर गया था।

उसने बताया कि बच्चे की बुआ नदी किनारे कपड़े धो रही थी तभी ऋतिक का पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया।

पुलिस ने बताया कि वहां मौजूद ग्रामीणों ने बच्चे को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

भाषा सं राजेंद्र सिम्मी

सिम्मी