Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

बंगला साहिब में जूते पहने पुलिसकर्मियों का वीडियो प्रसारित करने वालों पर दिल्ली पुलिस करेगी कार्रवाई

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के दौरान गुरुद्वारा बंगला साहिब के भीतर पुलिसकर्मियों को जूते पहने दिखाए जाने वाले वीडियो को लेकर दिल्ली पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो प्रसारित होने के बाद नयी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सचिन शर्मा ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में स्पष्ट किया कि वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी उस सामान्य मार्ग से गुजर रहे थे जिसका इस्तेमाल श्रद्धालु गुरुद्वारे में प्रवेश करने से पहले जूते उतारने के स्थान तक जाने के लिए करते हैं।

डीसीपी ने कहा, 'यह वीडियो एक सम्मानित धार्मिक समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने और धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की दुर्भावनापूर्ण मंशा से जानबूझकर प्रसारित किया गया है।'

उन्होंने बताया कि इस संबंध में कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए गुरुद्वारा परिसर में शरण ली, जिसके बाद पुलिसकर्मियों के गुरुद्वारे में दाखिल होने का वीडियो सामने आया।

भाषा सुमित शफीक

शफीक