Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

इजराइल के राष्ट्रपति ने भारतीय पायलट मच्छार को नागरिक वीरता पुरस्कार के लिए आमंत्रित किया

(हरिंदर मिश्रा)

यरूशलम, 10 अक्टूबर (भाषा) इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने कैप्टन स्मित मच्छार को 'प्रेसिडेंशियल अवार्ड फॉर सिविलियन हीरोइज्म' से सम्मानित करने के लिए इजराइल आमंत्रित किया है। उनके कार्यालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

भारतीय नागरिक कैप्टन मच्छार 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही 'फ्लाईदुबई' की उड़ान में अपने सह-पायलट द्वारा विमान दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश को नाकाम करते समय गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

विमान में 174 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। हवा में हुई इस घटना के बाद विमान का मार्ग बदलकर उसे सऊदी अरब के ताबूक ले जाया गया था।

राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, हर्जोग ने कहा, ‘‘कैप्टन मच्छार के ठीक होते ही इजराइल की जनता की ओर से उन्हें 'प्रेसिडेंशियल अवार्ड फॉर सिविलियन हीरोइज्म' से सम्मानित करना मेरे लिए गर्व की बात होगी।’’

चार अक्टूबर को लिखे एक पत्र में इजराइली राष्ट्रपति ने विमान को सुरक्षित बचाकर बड़ी तबाही टालने में कैप्टन मच्छार के ‘‘असाधारण साहस और दृढ़ संकल्प’’ के लिए उनके प्रति गहरा आभार व्यक्त किया

भाषा सुमित शफीक

शफीक