लखनऊ, 10 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में बारिश और अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि बारिश और अतिवृष्टि से हुई जनहानि, पशुहानि और फसल हानि का आकलन 24 घंटे के अंदर पूरा कर प्रभावितों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति दिलाई जाए।
उन्होंने जलभराव वाले क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चलाने, बिजली आपूर्ति बहाल करने और प्रभावित इलाकों में पानी निकालने के लिए समयबद्ध कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।
भाषा राजेंद्र
शफीक
शफीक