Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

ओडिशा दौरे पर भागवत, आरएसएस स्वयंसेवकों से भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास करने का आह्वान

भुवनेश्वर, 10 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने शनिवार को संघ के स्वयंसेवकों से देश को आत्मनिर्भर बनाने और पूरी दुनिया में शांति का संदेश फैलाने के लिए समर्पण भाव से काम करने का आह्वान किया।

राज्य के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे भागवत ने कहा कि आरएसएस ने 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं, लेकिन हमें इतने से ही संतुष्ट होकर बैठ नहीं जाना है।

भागवत ने कहा, 'विश्व का मार्गदर्शन करने और दुनिया भर में शांति फैलाने के लिए भारत को आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से समृद्ध होना होगा। भारत माता को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संघ के स्वयंसेवकों को निष्ठापूर्वक काम करना चाहिए।'

उन्होंने सुझाव दिया कि भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए स्वयंसेवकों को अपने जीवन में अनुशासन, सत्य और प्रतिबद्धता को अपनाना चाहिए।

संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि इससे पहले भागवत झारसुगुड़ा हवाई अड्डे पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग से संबलपुर गए, जहां उन्होंने स्वयंसेवकों से बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाया।

भाषा सुमित अविनाश

अविनाश