Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

पाकिस्तान में भीड़ ने ईसाई व्यक्ति का घर, दवा की दुकान फूंकी, 35 परिवारों ने दूसरी जगह ली शरण

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, 10 अक्टूबर (भाषा) पाकिस्तान में ईशनिंदा करने के आरोपी एक ईसाई व्यक्ति के घर और दवाओं की दुकान में भीड़ ने आग लगा दी। हमले की आशंका के चलते अल्पसंख्यक समुदाय के 35 से अधिक परिवार अपना घर छोड़कर भागने को मजबूर हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना बृहस्पतिवार को लाहौर से लगभग 50 किलोमीटर दूर शेखुपुरा जिले के घड़ियाल कलां गांव में हुई। यह बवाल 40 वर्षीय कामरान गुल मसीह पर सोशल मीडिया पर ईशनिंदा से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री साझा करने के आरोप लगने के बाद शुरू हुआ।

पुलिस अधिकारी जुबैर अब्बास ने बताया कि मसीह को गिरफ्तार कर लिया गया है और उग्र भीड़ के हमले से बचाने के लिए उसे सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।

हालांकि, एक स्थानीय मस्जिद से हुए ऐलान के बाद मसीह के घर के बाहर भारी भीड़ जुट गई।

अब्बास ने बताया कि उग्र भीड़ ने उसके घर को आग के हवाले कर दिया और बाद में उसकी फार्मेसी को भी फूंक दिया।

भीड़ के आने की खबर फैलते ही स्थानीय ईसाई समुदाय में दहशत फैल गई और हमले के डर से 35 से अधिक परिवार अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए।

भाषा सुमित अविनाश

अविनाश