चंडीगढ़, 10 अक्टूबर (भाषा) हरियाणा मंत्रिमंडल ने सरकार के प्रमुख के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 साल का कार्यकाल पूरा होने पर शनिवार को एक प्रस्ताव पारित किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह प्रस्ताव मोदी के नेतृत्व और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को सम्मान देता है।
सैनी ने कहा कि यह उस सेवा भावना की सराहना है जिसने देश के करोड़ों लोगों के जीवन में उम्मीद, सम्मान और विश्वास जगाया है।
मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने दावा किया, 'हरियाणा पहले देश में नीचे से पहले स्थान पर हुआ करता था, लेकिन प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच और कल्याणकारी नीतियों की बदौलत आज यह ऊपर से पहले नंबर पर है।'
भाषा सुमित शफीक
शफीक