Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

अमेरिका: उत्तरी पेंसिल्वेनिया में गोलीबारी, आठ लोगों की मौत

एरी (अमेरिका), 10 अक्टूबर (एपी) अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य के एरी शहर में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हमलावर की मौत हो गयी है और आम लोगों के लिए अब कोई खतरा नहीं है।

एरी के पुलिस प्रमुख रिक लोराह ने एक स्थानीय समाचार चैनल से कहा, ‘‘पुलिस सेवा में 28 साल से अधिक समय के दौरान मैंने ऐसा कभी नहीं देखा है। मुझे नहीं लगता कि शहर ने कभी इतनी जनहानि और ऐसी घटना देखी है, जैसी हमने अभी देखी।’’

राज्य के गवर्नर जोश शापिरो ने शनिवार को कहा कि उन्होंने मेयर दरिया डेव्लिन को अपने प्रशासन की ओर से ‘‘पूरा समर्थन’’ देने की पेशकश की है।

एरी शहर पिट्सबर्ग से करीब 190 किलोमीटर उत्तर में स्थित है।

एपी राखी अविनाश

अविनाश