Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

लोग तेजी से राष्ट्र विरोधी ताकतों को बेनकाब कर रहे हैं : कंगना रनौत

लखनऊ, 10 अक्टूबर (भाषा) फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने एसआईआर के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के संदर्भ में शनिवार को कहा कि लोग राष्ट्र विरोधी ताकतों को तेजी से बेनकाब कर रहे हैं और नागरिकों ने उन पर सवाल करने शुरू कर दिए हैं।

रनौत ने अयोध्या जाते समय लखनऊ पहुंचने पर यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वह भगवान राम की पूजा अर्चना करने के लिए अयोध्या जा रही हैं।

दिल्ली में कॉजपा के विरोध प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर रनौत ने कहा, ‘‘देखिए, लोग अब इन देश विरोधी ताकतों को कैसे बेनकाब कर रहे हैं। पुलिस को तो छोड़िए, अब आम लोग भी उन्हें पकड़ेंगे और उनसे जवाब मांगेंगे क्योंकि लोगों ने उन्हें पहचानना शुरू कर दिया है।’’

रनौत ने भगवान राम और हनुमान का आशीर्वाद भी मांगा और कहा कि देश की सुरक्षा के लिए भी कई ताकतें काम कर रही हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह ध्यान रखा जाए कि नागरिकों को कोई परेशानी ना हो।

भाषा राजेंद्र शफीक

शफीक