Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

हरियाणा: मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे अतिथि शिक्षकों पर पुलिस ने पानी की बौछार की

कुरुक्षेत्र, 10 अक्टूबर (भाषा) अपनी नौकरियों को नियमित करने की मांग को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे अतिथि शिक्षकों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने पानी की बौछार की।

'हरियाणा गेस्ट टीचर्स एसोसिएशन' के अध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि सेवाओं के नियमितीकरण के लिए जारी आंदोलन के तहत शिक्षक पहले मिनी सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय के बाहर एकत्र हुए।

इसके बाद वे अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करने लगे।

शिक्षक जैसे ही मुख्यमंत्री आवास के करीब पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोक लिया। प्रदर्शनकारियों द्वारा आगे बढ़ने की कोशिश करने पर पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार की।

नौकरियां पक्की करने की मांग कर रहे अतिथि शिक्षकों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

भाषा सुमित अविनाश

अविनाश