Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

महाराष्ट्र में मकोका आरोपी ने हवालात में आत्महत्या का प्रयास किया

बीड (महाराष्ट्र), 10 अक्टूबर (भाषा) राज्य के बीड जिले में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत दर्ज एक मामले में आरोपी ने पुलिस हवालात में कंबल के धागों से फंदा बनाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने उसकी इस कोशिश को नाकाम कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात करीब 2.30 बजे बीड तहसील के नेकनूर थाने के अंदर हुई, जिसके बाद आरोपी (22) को अस्पताल ले जाया गया।

आरोपी की पहचान धाराशिव जिले की वाशी तहसील के मांडवा निवासी बालाजी शिंदे के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि शिंदे को एक कंपनी में चोरी के मामले में हिरासत में लिया गया था और बाद में उसके खिलाफ सख्त मकोका के तहत मामला दर्ज किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि शिंदे का इलाज अभी जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

भाषा प्रचेता अविनाश

अविनाश