Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

हरिद्वार में महिला एएसआई दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

देहरादून, 10 अक्टूबर (भाषा) उत्तराखंड के सतर्कता विभाग ने शनिवार को हरिद्वार जिले में तैनात एक महिला सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि रानीपुर पुलिस थाने में तैनात एएसआई सोनिया के खिलाफ शिकायत मिली थी कि वह लेन-देन के एक मामले को शिकायतकर्ता के पक्ष में निपटाने के एवज में दस हजार रुपए की रिश्वत मांग रही है।

जांच में शिकायत के सही पाए जाने पर सतर्कता विभाग ने जाल बिछाया और सोनिया को रिश्वत के पैसे लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी एएसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

भाषा दीप्ति शफीक

शफीक