Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

आईएसएल: एफसी गोवा और चेन्नइयिन एफसी के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रॉ

फातोर्दा, 10 अक्टूबर (भाषा) एफसी गोवा और चेन्नइयिन एफसी ने शनिवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2026-27 सत्र के दूसरे मुकाबले में 1-1 से ड्रॉ खेला।

चेन्नइयिन एफसी के इरफान यादवद ने 64वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, लेकिन 75वें मिनट में चिकी ने हेडर से गोल दागकर एफसी गोवा को बराबरी दिला दी। इस तरह गोवा ने सत्र के अपने पहले मुकाबले से एक अंक हासिल किया।

पहले हाफ में दोनों टीमों ने विपक्षी टीम के गोल क्षेत्र तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं रही।

दूसरे हाफ में चेन्नइयिन ने 64वें मिनट में गतिरोध तोड़ा। इरफान यादवद ने दाएं पैर से शानदार शॉट लगाते हुए गेंद को गोलपोस्ट के दूर वाले कोने में पहुंचाया और मेहमान टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

गोवा को भी लगातार हमलों के बाद 75वें मिनट में सफलता मिली। उदांता सिंह पर फाउल के बाद टीम को फ्री किक मिली। चिकी ने सटीक हेडर लगाकर गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाकर स्कोर 1-1 कर दिया।

भाषा आनन्द

आनन्द

आनन्द