पुणे/अहमदाबाद, 10 अक्टूबर (भाषा) पुणे में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए शनिवार को लाल महल के बाहर जुटे कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के 80 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने शनिवारवाड़ा से जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च करने की योजना बनाई थी। हालांकि, कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक शांति को लेकर चिंताओं के कारण मार्च करने की अनुमति नहीं दी गई थी।
वहीं, अहमदाबाद में भी शनिवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही कॉजपा के समर्थन में प्रदर्शन के लिए इकट्ठा होने का प्रयास कर रहे कई कार्यकर्ताओं और युवाओं को हिरासत में ले लिया गया।
प्रदर्शनकारी शाम को शहर के एलिसब्रिज के पास पहुंचे और ‘‘वोट चोर, इस्तीफा दो’’, ‘‘ज्ञानेश कुमार को हटाओ’’ और ‘‘लोकतंत्र बचाओ’’ जैसे नारे लगा रहे थे।
भाषा प्रचेता सुभाष
सुभाष