Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

पीएमके नेता अंबुमणि रामदास ने पार्टी के टीवीके नीत गठबंधन में शामिल होने की अटकलों को खारिज किया

चेन्नई, 10 अक्टूबर (भाषा) पीएमके के तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) नीत गठबंधन में शामिल होने की अटकलों के बीच पार्टी अध्यक्ष अंबुमणि रामदास ने शनिवार को इस संभावना को खारिज करते हुए इन खबरों को 'अफवाह' करार दिया।

पीएमके ने हाल ही में संपन्न मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा सीट के उपचुनावों में तटस्थ रुख अपनाया था। पीएमके अप्रैल 2026 के विधानसभा चुनावों में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा थी।

संवाददाताओं से बातचीत में अंबुमणि रामदास ने कहा, 'ये सब अफवाहें हैं, इसलिए कृपया इन पर विश्वास न करें।'

उपचुनावों के नतीजों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, 'यह परिणाम टीवीके के लिए सकारात्मक रहा, जिसके दो उम्मीदवार जीते, जबकि अन्नाद्रमुक को दो विधायकों का नुकसान हुआ और दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में तीसरे स्थान पर रही..।'

भाषा प्रचेता दिलीप

दिलीप