Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

मिर्जापुर में भाई की मौत की खबर सुनकर बहन ने भी फांसी लगाकर जान दी

मिर्जापुर, 10 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में भाई की मौत की खबर सुनने के बाद उसकी बहन ने भी शनिवार को घर के एक कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि हाजीपुर निवासी रामाश्रय यादव पहलवानी करते हैं और बच्चों को भी पहलवानी सिखाते हैं। उनके बेटे शेषनाथ (18) ने शनिवार सुबह कुएं की रेलिंग से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भाई की मौत की खबर सुनने के बाद उसकी बहन अनुष्का (21) ने भी घर के अंदर एक कमरे में दुपट्टे से फांसी लगा ली।

उन्होंने बताया कि भाई-बहन के आत्महत्या करने के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

सिंह ने बताया कि गांव में चर्चा है कि रात में घी खाने को लेकर भाई-बहन के बीच विवाद हुआ था। हालांकि, पुलिस ने इस तरह की किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि दोनों ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाई।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा

सं, राजेंद्र रवि कांत