चेन्नई, 10 अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से मुलाकात की और कांग्रेस के युवाओं से जुड़ने के कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ के छठे संस्करण में भी हिस्सा लिया।
छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होने से पहले गांधी मुख्यमंत्री विजय के नीलंकरई स्थित आवास पर पहुंचे।
हाल ही में टीवीके के नेतृत्व वाले गठबंधन को औपचारिक रूप से ‘सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस’ (एसएसजेवी) नाम दिए जाने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात थी।
टीवीके के विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल होने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात थी। यह बैठक मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में सत्तारूढ़ दल की जीत के तुरंत बाद हुई।
टीवीके, कांग्रेस, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) और विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके) एसएसजेवी गठबंधन के घटक दल हैं।
मुलाकात के बाद दोनों नेता एक ही कार में मुख्यमंत्री के आवास से निकले और पलवक्कम में कॉफी पीने गए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से खुलकर बातचीत की। इसके बाद गांधी छात्रों के साथ संवाद सत्र में हिस्सा लेने के लिए आइलैंड ग्राउंड्स रवाना हुए।
गांधी ने 10 मई 2026 को मुख्यमंत्री पद के लिए विजय के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया था।
शाम का कार्यक्रम पूरा करने के बाद गांधी नयी दिल्ली रवाना हो गए।
भाषा रंजन सुभाष
सुभाष