Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

भाजपा की महिला इकाई के सदस्यों ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया

लखनऊ, 10 अक्टूबर (भाषा) भाजपा की महिला इकाई के सदस्यों ने कांग्रेस सांसद और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में प्रोफेसर अनगोमछा बिमल अकोइजाम के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर शनिवार को यहां कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकाला, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की और इस दौरान कांग्रेस नेताओं के पोस्टर फाड़े।

यह प्रदर्शन दिल्ली में जेएनयू की 11 छात्राओं द्वारा अकोइजाम के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के खिलाफ एक देशव्यापी अभियान के तहत आयोजित किया गया। एक जांच के बाद, विश्वविद्यालय ने नौ अक्टूबर को प्रोफेसर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

इस विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के पोस्टर फाड़ना भाजपा की कमजोरी और घबराहट दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं तथा पोस्टर फाड़ने से इस पार्टी की विचारधारा कमजोर नहीं बल्कि और मजबूत होगी।

मिश्रा ने प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हुए बर्ताव पर सवाल खड़ा करते हुए आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को घसीटा और प्रियंका गांधी को पुलिस द्वारा धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया गया।

उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए कहा, ‘‘वह (प्रियंका) भी किसी की बहन और बेटी हैं।’’

भाषा राजेंद्र शफीक

शफीक