Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

नौकरी का झांसा देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, मंत्री ने पीड़िता से मिलकर न्याय का भरोसा दिया

कोच्चि, 10 अक्टूबर (भाषा) केरलम की महिला एवं बाल विकास मंत्री बिंदु कृष्णन ने शनिवार को उस महिला से मुलाकात की जिसके साथ यहां एक स्पा में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मंत्री ने पीड़िता को आश्वासन दिया कि सरकार उसे न्याय दिलाना सुनिश्चित करेगी।

पुलिस के अनुसार, एक युवती को स्पा में नौकरी दिलाने के बहाने यहां एडापल्ली स्थित एक लॉज में बुलाया गया था। आरोप है कि उसे बीयर और नशीले पदार्थ देने के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

कृष्णन ने शनिवार शाम उस अस्पताल में पीड़िता से मुलाकात की, जहां उसका उपचार जारी है। उन्होंने महिला और उसके परिजनों से बातचीत भी की।

अस्पताल के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में मंत्री ने कहा कि महिला की हालत में सुधार हो रहा है। उसकी स्त्री रोग संबंधी जांच पूरी हो चुकी है और संबंधित उपचार भी लगभग पूरा हो गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक बड़ा आघात है। इस घटना से हुआ मानसिक तनाव अब भी महिला को परेशान कर रहा है। अस्पताल में उसका उचित उपचार किया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि डॉक्टर, विभिन्न सरकारी एजेंसियां और महिला के परिजन उसके स्वस्थ होने में मदद कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि महिला धीरे-धीरे सामान्य जीवन में लौट आएगी।

भाषा रंजन नरेश

नरेश