Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

असम के खिलाफ रणजी के पहले मैच में पंजाब को नहीं मिलेंगी गिल की सेवाएं

... कुशान सरकार ...

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल असम के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में रविवार से होने वाले पंजाब के रणजी ट्रॉफी के पहले मुकाबले में नहीं खेलेंगे। छत्तीसगढ़ के खिलाफ टीम के दूसरे मैच में हालांकि उनके खेलने की संभावाना है। असम के खिलाफ मैच में पंजाब की कमान भारत की अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान उदय सहारन संभालेंगे। राष्ट्रीय चयन समिति ने उपलब्ध अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से कम से कम एक रणजी मैच खेलने को कहा है। इसी के तहत रविंद्र जडेजा सौराष्ट्र, केएल राहुल कर्नाटक, गुरनूर बराड़ पंजाब और आकाश दीप बंगाल की ओर से मैदान में उतर रहे हैं। गिल के पहले मैच से बाहर रहने की वजह को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। वह 18 से 21 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ के खिलाफ होने वाले दूसरे मुकाबले में खेल सकते हैं। गिल भारत-ए टीम का हिस्सा नहीं हैं और रणजी मैच के जरिए न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मैच अभ्यास हासिल कर सकते हैं। न्यूजीलैंड दौरे पर उनसे पहले तीन वनडे मैचों में खेलने की उम्मीद है, जो टेस्ट श्रृंखला की तैयारी के लिहाज से अहम होगा। भाषा आनन्द आनन्द