Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

असम में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास घायल सियार को बचाया गया

गुवाहाटी, 10 अक्टूबर (भाषा) असम के पर्यावरण एवं वन मंत्री जयंत मल्ल बरुआ ने शनिवार को बताया कि तिनसुकिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-38 के पास एक घायल सियार को बचाकर इलाज के लिए भेजा गया है।

बरुआ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि सियार डिगबोई के आनंद बाग के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे मिला था।

मंत्री के अनुसार, बृहस्पतिवार रात सियार को देखने के बाद स्थानीय निवासी विकास बोरा ने वन्यजीव संरक्षणकर्ताओं को इसकी सूचना दी। इसके बाद बोरा की मदद से बचावकर्मियों देवजीत मोरान और आकाश मोरान ने डिगबोई वन प्रभाग के साथ समन्वय कर सियार को बचाया।

शुरुआत में सियार को डिगबोई वन रेंज में रखा गया। शुक्रवार को उसे आगे के चिकित्सकीय उपचार के लिए 'वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया' (डब्ल्यूटीआई) को सौंप दिया गया।

भाषा राखी पवनेश

पवनेश