Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

पंजाब में अवैध हथियार आपूर्ति के दो नेटवर्क का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

चंडीगढ़, 10 अक्टूबर (भाषा) पंजाब पुलिस ने अमृतसर में अवैध हथियारों और मादक पदार्थों के दो आपूर्ति नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक एम16 राइफल, नौ पिस्तौल और 15 किलोग्राम अफीम बरामद की गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25 कारतूस भी बरामद किए हैं।

पहले अभियान में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमृतसर के मंज निवासी मलकीत सिंह उर्फ मीता (32) और उसके रिश्तेदार गुरजीत सिंह (32) के रूप में हुई है, जो अमृतसर के सारंगड़ा का रहने वाला है।

वहीं, दूसरे अभियान में पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमृतसर के कक्कड़ कलां गांव निवासी अमृतपाल सिंह (26) और सतनाम सिंह (29) के रूप में हुई है।

यादव ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे तस्करों से जुड़े हुए हैं और अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में तस्करों के पूरे नेटवर्क और आपूर्ति श्रृंखला का पर्दाफाश करने तथा इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए जांच जारी है।

भाषा सुमित दिलीप

दिलीप