Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से शनिवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है:

दि103 दिल्ली प्रदर्शन नेता हिरासत

सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन: चार पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के कई नेता हिरासत में

नयी दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने की कोशिश कर रहे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार समेत विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।

दि114 दिल्ली प्रदर्शन पुलिस दावा

डीसीपी ने सोशल मीडिया पर प्रसारित दावों का किया खंडन, कहा- जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी नहीं

नयी दिल्ली, पुलिस ने शनिवार को कहा कि जंतर-मंतर इलाके में प्रदर्शनकारियों की मौजूदगी नहीं थी। नयी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने सोशल मीडिया पर प्रसारित उन दावों का खंडन करने के लिए एक वीडियो साझा किया, जिनमें कहा गया था कि प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए।

दि101 अदालत लीड ताहिर हुसैन

दिल्ली दंगे : अदालत ने ताहिर हुसैन को दंगा भड़काने का दोषी ठहराया, 12 अन्य आरोपियों को बरी किया

नयी दिल्ली, दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) से निष्कासित पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर क्षेत्र के एक मामले में दंगा भड़काने का दोषी ठहराया, जबकि 12 अन्य आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया।

दि99 एनआईए फ्लाईदुबई लीड जांच

फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट के भीतर कैप्टन स्मित मच्छार पर हुए हमले की जांच करेगी एनआईए

नयी दिल्ली, आतंकवाद रोधी एजेंसी राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान के कॉकपिट में पिछले महीने कैप्टन स्मित मच्छार पर हुए हमले के पीछे की व्यापक साजिश का पता लगाने और उसकी जांच करने के लिए एक मामला दर्ज किया है। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी।

दि38 दिल्ली कॉजपा प्रदर्शन नेता

कॉजपा के तीन नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बीच अजिंक्य शिंदे करेंगे प्रदर्शन का नेतृत्व: दीपके

नयी दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा है कि जब तक वह और संगठन के दो अन्य नेता हिरासत में हैं, तब तक संगठन के प्रभारी अजिंक्य शिंदे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।

प्रादे100 मणिपुर लीड हिंसा

मणिपुर में ताजा हिंसा में पांच लोगों की मौत

इंफाल, मणिपुर के कामजोंग और उखरुल जिलों में सशस्त्र समूहों के बीच फिर से हुई झड़पों में एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

प्रादे118 वायुसेना प्रमुख लड़ाकू विमान

अमेरिका ने भारत को एफ-35 लड़ाकू विमानों की खरीद का कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं दिया : वायुसेना प्रमुख

जोधपुर (राजस्थान), भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह ने शनिवार को कहा कि अमेरिका ने भारत को पांचवीं पीढ़ी के एफ-35 लड़ाकू विमान बेचने का कोई आधिकारिक प्रस्ताव नहीं दिया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रूसी एसयू-57 लड़ाकू विमानों के प्रस्ताव पर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

अर्थ14 गोयल अमेरिका व्यापार

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को बदलती परिस्थितियों को ध्यान में रखकर अंतिम रूप दिया जाएगा: गोयल

नयी दिल्ली, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते को बदली हुई परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अंतिम रूप दिया जाएगा। दोनों देशों ने फरवरी में इस समझौते के लिए एक रूपरेखा पर सहमति बनने की घोषणा की थी।

अर्थ13 कनाडा भारत व्यापार

कनाडा भारत में 300 सदस्यीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल भेजेगा

ओटावा, कनाडा अगले सप्ताह लगभग 300 सदस्यीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल को भारत भेजेगा। इसका मकसद दोनों देशों के बीच वाणिज्यिक संबंधों का विस्तार करना और 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुने से अधिक करना है।

वि19 सऊदी हमला

सऊदी अरब की राजधानी के हवाई अड्डे पर फिर हमला हुआ : अधिकारी

काहिरा, सऊदी अरब की राजधानी रियाद के हवाई अड्डे पर एक बार फिर हमला हुआ है। दो क्षेत्रीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

वि18 इथियोपिया जयशंकर

वैश्विक निर्णय प्रक्रिया में भारत, अफ्रीका को कम प्रतिनिधित्व मंजूर नहीं: जयशंकर

अदीस अबाबा, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है वैश्विक स्तर पर फैसले लेने की प्रक्रिया में भारत और अफ्रीका का प्रतिनिधित्व कम नहीं रह सकता। उन्होंने वैश्विक शासन को अधिक लोकतांत्रिक और प्रतिनिधित्व वाला बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार का आह्वान किया।

खेल23 खेल फुटबॉल रोनाल्डो निलंबन

टीम छोड़ने पर पुर्तगाल ने रोनाल्डो को किया निलंबित, अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की

लिस्बन, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने टीम का साथ छोड़ने के मामले में दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को निलंबित कर दिया है और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू की है।

खेल24 खेल क्यू राष्ट्रमंडल

राष्ट्रमंडल क्यू खेल चैम्पियनशिप में 13 पदकों के साथ भारत शीर्ष पर

अहमदाबाद, भारत राष्ट्रमंडल क्यू खेल चैम्पियनशिप में शनिवार को तीन स्वर्ण, पांच रजत और पांच कांस्य समेत 13 पदक लेकर शीर्ष पर रहा ।

भाषा

प्रचेता सुभाष

सुभाष