बांदा, 10 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र में मछली का शिकार करने गए तीन युवकों की शनिवार को पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह मानिकपुर थाना क्षेत्र के जड़ेरा बंधा (पानी का छोटा बांध) में मछली का शिकार करते समय तीन युवक डूब गए।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान हेला गांव निवासी राजपाल (17), महेंद्र (30) और चुरेह केसरुवा गांव निवासी रामकेश (32) के रूप में हुई है।
सिंह ने बताया कि तीनों के शव पानी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। इस मामले में विस्तृत जांच की जा रही है।
भाषा
सं, राजेंद्र रवि कांत