Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

जयपुर से मुंबई और बेंगलुरु के लिए उड़ान शुरू करेगी अकासा एयर

जयपुर, 10 अक्टूबर (भाषा) निजी क्षेत्र की अकासा एयर ने 11 अक्टूबर से जयपुर से मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा की है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि राज्य में हवाई संपर्क बढ़ाने की अपनी योजना के तहत वह 15 अक्टूबर से उदयपुर से भी परिचालन शुरू करेगी।

जयपुर से बेंगलुरु के लिए पहली उड़ान रविवार को सुबह 11:30 बजे रवाना होगी और दोपहर दो बजे पहुंचेगी।

अकासा एयर के सह-संस्थापक और मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी आनंद श्रीनिवासन ने कहा कि राजस्थान कंपनी की नेटवर्क विस्तार योजनाओं का स्वाभाविक विस्तार है।

उन्होंने कहा, ''जयपुर का पर्यटन बाजार परिपक्व और विविध है। इसे मुंबई और बेंगलुरु से जोड़ने से हमें कई तरह के यात्रियों की जरूरत को पूरा करने का मौका मिलेगा।''

श्रीनिवासन ने कहा कि एयरलाइन राजस्थान में अपनी उपस्थिति बढ़ाने और यात्रियों को यात्रा के लिए अधिक विकल्प देने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

बयान के अनुसार मुंबई-जयपुर दैनिक सेवा मुंबई से सुबह 9:10 बजे रवाना होगी और सुबह 11:10 बजे जयपुर पहुंचेगी। वापसी की उड़ान दोपहर में जयपुर से रवाना होगी। इसी तरह बेंगलुरु-जयपुर उड़ान सुबह 10:50 बजे पहुंचेगी और इसकी वापसी सुबह 11:30 बजे होगी।

भाषा पृथ्वी रवि कांत पाण्डेय

पाण्डेय