Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

मीरा आंद्रीवा के सामने चाइना ओपन के फाइनल में झेंग किनवेन की चुनौती

बीजिंग, 10 अक्टूबर (भाषा) रूस की मीरा आंद्रीवा ने शनिवार को सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर चाइना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली जहां उनका समाना स्थानीय खिलाड़ी झेंग किनवेन से होगा।

फ्रेंच ओपन चैंपियन किशोर खिलाड़ी आंद्रीवा ने महिला एकल में निकोला बार्टुनकोवा को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से हराया। यह मौजूदा सत्र में इस 19 वर्षीय खिलाड़ी की 50वीं जीत हैं।

झेंग ने बेल्जियम की एलिस मर्टेंस को 7-5, 6-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस जीत के साथ झेंग वर्ष 2004 से आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली चीन की पहली खिलाड़ी बन गईं। 24 वर्षीय झेंग ने मर्टेंस के खिलाफ अंतिम 10 में से आठ गेम जीतकर अपने करियर में दूसरी बार डब्ल्यूटीए 1000 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।

विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज आंद्रीवा अगले सप्ताह जारी होने वाली रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़ सकती हैं। डब्ल्यूटीए के अनुसार, सत्र में 50 मैच जीतने के साथ वह जेसिका पेगुला के बराबर पहुंच गई हैं। दोनों इस सत्र में टूर पर सर्वाधिक मैच जीतने वाली खिलाड़ी हैं।

एपी

आनन्द आनन्द

आनन्द