Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

गोवा सरकार की अनुमति नहीं, फिर भी ‘गोय राखों यात्रा’ में शामिल होंगे राहुल गांधी: कांग्रेस

पणजी, 10 अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को पार्टी की ‘गोय राखों यात्रा’ (गोवा बचाओ यात्रा) में शामिल होंगे, हालांकि राज्य की भाजपा सरकार ने इस मार्च की अनुमति नहीं दी है। विधानसभा में विपक्ष के नेता यूरी अलेमाओ ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अलेमाओ ने संवाददाताओं से कहा कि गांधी दक्षिण गोवा के कुंकल्ली विधानसभा क्षेत्र में मार्च में हिस्सा लेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य प्रशासन ने यह कहते हुए यात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया है कि राहुल गांधी को राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैदल चलने की अनुमति नहीं दी जा सकती। लेकिन राहुल गांधी ने कहा है कि वह यात्रा के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ पदयात्रा करेंगे।’’

अलेमाओ ने बताया कि गांधी शाम पांच बजे कुंकल्ली स्थित ‘चीफटेन स्मारक’ पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, जिसके बाद वह ‘गोय राखों यात्रा’ में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अनुमति मिलने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अनुमति नहीं मिलने पर भी कार्यक्रम होगा। गोवा के लोग बड़ी संख्या में बाहर निकलेंगे।’’

गोवा कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने कहा कि गांधी का पहले 12 अक्टूबर को गोवा पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ दिल्ली में जारी विरोध प्रदर्शनों के कारण उनका दौरा रद्द कर दिया गया था।

चोडनकर ने कहा कि राज्य प्रशासन ने 12 अक्टूबर को भी यात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन राहुल गांधी को रोका नहीं जा सकता।’’

चोडनकर ने कहा, ‘‘जब राहुल गांधी को यात्रा की सफलता के बारे में पता चला, तो उन्होंने इसमें शामिल होने के लिए गोवा का अपना दौरा पहले करने का फैसला किया।’’

भाषा रंजन पवनेश

पवनेश