Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

ओडिशा, छत्तीसगढ़ की सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में बड़ी जीत

झांसी, 10 अक्टूबर (भाषा) ओडिशा और छत्तीसगढ़ ने 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के डिवीजन बी में शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले बड़े अंतर से जीते।

टूर्नामेंट के शुरुआती दिन गोलों की जमकर बरसात हुई और कई मुकाबले एकतरफा रहे।

पूल ए के मुकाबले में ओडिशा हॉकी संघ ने हॉकी उत्तराखंड को 18-1 से करारी शिकस्त दी। ओडिशा की ओर से आर्यन जेस और सुदीप चिरमाको ने चार-चार गोल दागे।

उत्तराखंड के लिए विशाल कुमार ने 34वें मिनट में एकमात्र गोल किया।

पूल ए के एक अन्य मुकाबले में छत्तीसगढ़ हॉकी ने असम हॉकी को 8-0 से शिकस्त दी।

डिवीजन बी के पूल बी में दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव हॉकी ने गोअन्स हॉकी को 5-1 से हराया। हॉकी अरुणाचल ने तेलंगाना हॉकी के खिलाफ 4-2 से जीत दर्ज की।

डिवीजन सी के मुकाबलों में हॉकी आंध्र प्रदेश ने हॉकी गुजरात को 8-0 से हराकर शानदार जीत हासिल की। हॉकी राजस्थान ने बिहार (बीएसएसए) को कड़े मुकाबले में 3-2 से मात दी। वहीं, पूल बी में हॉकी जम्मू-कश्मीर ने हॉकी हिमाचल को 6-3 से पराजित किया।

भाषा आनन्द आनन्द

आनन्द