Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

एक्सपायरी के दिन वायदा-विकल्प निपटान पर एक सप्ताह में दिशानिर्देश जारी करेगा सेबी: चेयरमैन

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) पूंजी बाजार नियामक सेबी समापन नीलामी सत्र (सीएएस) व्यवस्था की समीक्षा के बाद एक्सपायरी (अनुबंध समाप्ति) के दिन वायदा-विकल्प निपटान मूल्य तय करने के लिए एक सप्ताह के भीतर दिशानिर्देश जारी कर सकता है। सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सीएएस व्यवस्था के कुछ पहलुओं, बाजार के समय और वायदा-विकल्प अनुबंधों के लिए निपटान पद्धति की समीक्षा से जुड़े प्रस्तावों पर तीन अक्टूबर तक सार्वजनिक टिप्पणियां मांगी थीं।

पांडेय ने बीएसई ब्रोकर्स फोरम द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ''समापन नीलामी सत्र की समीक्षा के बाद एक्सपायरी के दिन वायदा-विकल्प के निपटान मूल्य से जुड़ी चिंताओं को दूर करने के लिए एक परामर्श पत्र जारी किया गया था। हम इस समय टिप्पणियों की जांच कर रहे हैं और करीब एक सप्ताह के भीतर दिशानिर्देश जारी करने की उम्मीद है।''

नियामक ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर बताया था कि तीन अक्टूबर, 2026 की शाम सात बजे तक परामर्श पत्र पर उसे लगभग 20,000 टिप्पणियां मिली थीं।

पांडेय ने बताया कि सेबी नियमों को सरल बनाने और धोखाधड़ी की रोकथाम को मजबूत करने के लिए 'डिपॉजिटरी एवं प्रतिभागी विनियमों' की समीक्षा कर रहा है। इसके साथ ही नियामक ब्रोकरों के लिए उनके आकार, ग्राहक जोखिम और प्रौद्योगिकी पर निर्भरता के आधार पर एक श्रेणीबद्ध अनुपालन ढांचा तैयार करने पर भी विचार कर रहा है।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय