Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

अन्नदाता ही उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था की समृद्धि का आधार: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, 10 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 के बाद कृषि क्षेत्र में आए अभूतपूर्व बदलाव के बारे में बताते हुए अन्नदाता किसान को राज्य की अर्थव्यवस्था की ताकत और समृद्धि का आधार बताया।

मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार आज किसान को बीज से लेकर बाजार तक की सुविधा उपलब्ध करा रही है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले जो किसान कर्ज, बदहाली तथा लाचारी में डूबा रहता था और बिचौलियों के चक्कर लगाने को मजबूर था, आज वही अन्नदाता किसान कर्ज से मुक्त होकर उन्नत बीज, सिंचाई, और डीबीटी के माध्यम से एमएसपी एवं पीएम सम्मान निधि का लाभ ले रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दशकों से लटकी सिंचाई परियोजनाएं पूरी हुई हैं। राज्य देश के कुल खाद्यान्न उत्पादन में 21 प्रतिशत का योगदान कर रहा है। कृषि वृद्धि दर आठ प्रतिशत से बढ़कर 18 प्रतिशत हुई है। दूध, गन्ना, गेहूं आदि के उत्पादन में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है।

उन्होंने कहा कि किसान की मेहनत का सम्मान एवं उसकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करते हुए वर्ष 2017 से मार्च 2026 के बीच प्रदेश में 80 लाख से अधिक किसानों से 519 लाख टन से अधिक धान की खरीद की गई और 1,03,833 करोड़ रुपये से अधिक का सीधा भुगतान किया गया। उसी प्रतिबद्धता के साथ इस बार भी धान के समर्थन मूल्य में 71 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान के अधिकार की रक्षा और उसकी खुशहाली हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

भाषा राजेंद्र रवि कांत पाण्डेय

पाण्डेय