Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

सिक्किम के विपक्षी दल एसडीएफ का दावा, दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान तीन युवा नेता हिरासत में लिए गए

गंगटोक, 10 अक्टूबर (भाषा) मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शन के दौरान सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के तीन युवा नेताओं को हिरासत में लिया गया। विपक्षी दल ने यह जानकारी दी।

कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान गड़बड़ियों और मतदाता पंजीकरण के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रपत्र-6 में कथित अनियमितताओं के लिए ज्ञानेश कुमार को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके इस्तीफे की मांग की थी। इसी मांग को लेकर कॉजपा ने प्रदर्शन का आह्वान किया था।

कम से कम 3,000 लोगों को हिरासत में लिया गया।

सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के मुताबिक, हिरासत में लिए गए उसके युवा नेताओं में इजाक मुरिंगला सुब्बा, रेवास लिम्बू और कर्मा ताशी भूटिया शामिल हैं।

एसडीएफ की प्रवक्ता योजना खालिंग राय ने कहा कि पार्टी चुनावों की विश्वसनीयता की रक्षा के लिए पारदर्शिता, जवाबदेही और सुरक्षा उपायों की बढ़ती सार्वजनिक मांगों के समर्थन में एकजुटता दिखाते हुए इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई है।

उन्होंने कहा कि 'इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों' (ईवीएम) के कथित दुरुपयोग को लेकर चिंताएं, 'वोट चोरी' के दावे और एसआईआर के दौरान नागरिकों को हुई परेशानियों ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ जनता के असंतोष को और बढ़ा दिया है।

भाषा प्रचेता नरेश

नरेश