नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) पुलिस ने शनिवार को कहा कि जंतर-मंतर इलाके में प्रदर्शनकारियों की मौजूदगी नहीं थी। नयी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने सोशल मीडिया पर प्रसारित उन दावों का खंडन करने के लिए एक वीडियो साझा किया, जिनमें कहा गया था कि प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए।
सैंतीस सेकंड के इस वीडियो में प्रदर्शन स्थल पर कोई प्रदर्शनकारी नजर नहीं आया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ाए जाने के बीच इस वीडियो के जरिए जंतर-मंतर पर लोगों के जुटने के दावों का खंडन किया गया।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पहुंचने से रोकने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे और नयी दिल्ली जिले के विभिन्न हिस्सों में 3,000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
भाषा अमित नरेश
नरेश