Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

मणिपुर के मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और इस दौरान दोनों नेताओं ने पूर्वोत्तर राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री से मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

सिंह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मैं उनके दूरदर्शी नेतृत्व और मणिपुर के विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता की गहरी सराहना करता हूं। उनके नेतृत्व में हमारी सरकार मणिपुर के लोगों के लिए स्थायी शांति, स्थिरता और समावेशी समृद्धि को आगे बढ़ाने के अपने संकल्प पर दृढ़ है।’’

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को ‘विकसित भारत’ के हिस्से के रूप में शांतिपूर्ण, समृद्ध और ‘विकसित मणिपुर’ के निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करता है।

भाषा अमित दिलीप

दिलीप