धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), 10 अक्टूबर (भाषा) तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने शांति और अंतरराष्ट्रीय कानून को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए इस वर्ष के नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर शनिवार को नवी पिल्लई को बधाई दी।
एक पत्र में दलाई लामा ने कहा कि पिल्लई ने अपना जीवन दुनिया भर में उन लोगों के अधिकारों की वकालत करने के लिए समर्पित कर दिया, जिन्हें अधिकारों से वंचित रखा गया था।
उन्होंने पत्र में लिखा, ‘‘मेरा लंबे समय से मानना रहा है कि कानून के शासन, स्वतंत्र न्यायपालिका और स्वतंत्र प्रेस वाले देश अपने लोगों और इसके माध्यम से व्यापक वैश्विक समुदाय की सेवा करने की बेहतर स्थिति में होते हैं। जहां कानून का शासन नहीं होता, वहां अन्याय और पीड़ा का होना तय है।’’
दलाई लामा ने कहा, ‘‘एक तिब्बती होने के नाते, मैं संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार उच्चायुक्त के रूप में आपके (पिल्लई) कार्यकाल के दौरान चीन से तिब्बत के मूलभूत मुद्दों का समाधान करने का आग्रह करने के आपके प्रयासों की गहरी सराहना करता हूं।’’
भाषा शफीक नरेश
नरेश