Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

राष्ट्रमंडल क्यू खेल चैम्पियनशिप में 13 पदकों के साथ भारत शीर्ष पर

अहमदाबाद, 10 अक्टूबर (भाषा) भारत राष्ट्रमंडल क्यू खेल चैम्पियनशिप में शनिवार को तीन स्वर्ण, पांच रजत और पांच कांस्य समेत 13 पदक लेकर शीर्ष पर रहा ।

भारत के आदित्य मेहता ने पुरूष स्नूकर में हमवतन ध्वज हारिया को फाइनल में 3 . 0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता ।

अनुपमा रामचंद्रन ने महिलाओं की इंग्लिश बिलियडर्स में हमवतन उमादेवी रेवन्ना को 1 . 0 से हराकर खिताब जीता । रायान राजमी ने पुरूष वर्ग में हमवतन सिद्धार्थ पारिख को हराकर खिताब अपने नाम किया ।

पुरूषों के स्नूकर में हरिया को रजत और लक्ष्मण सिंह रावत को श्रीलंका के मोहम्मद ताहा इरशत के साथ कांस्य पदक मिला ।

महिला स्नूकर में कीर्तना पांडियान को रजत मिला जबकि ब्रिटेन की रेबेका केन्ना ने स्वर्ण पदक जीता । इशिका शाह और श्रुति लक्ष्मीनारायणन को कांस्य पदक मिला ।

महिलाओं की इंग्लिश बिलियडर्स में अनुपमा को स्वर्ण, उमादेवी को रजत और ब्रिटेन की एम रॉबर्टा मैके और आस्ट्रेलिया की जूली वाटसन को कांस्य पदक मिले ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द