Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

सऊदी अरब की राजधानी के हवाई अड्डे पर फिर हमला हुआ : अधिकारी

काहिरा, 10 अक्टूबर (एपी) सऊदी अरब की राजधानी रियाद के हवाई अड्डे पर एक बार फिर हमला हुआ है। दो क्षेत्रीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि रियाद हवाई अड्डे को खाली करा लिया गया है, जबकि दूसरे ने कहा कि वहां हवाई यातायात रोक दिया गया है।

मीडिया से बात करने की अनुमति न होने पर दोनों अधिकारियों ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी।

इस सप्ताह किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को कई बार निशाना बनाया गया तथा बृहस्पतिवार को उसपर हमले में एक पायलट समेत सऊदी अरब के तीन नागरिकों की मौत भी हो गई थी।

पड़ोसी देश यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि, शनिवार को उनकी ओर से तत्काल कोई बयान नहीं आया।

हवाई अड्डा प्रशासन ने एक संक्षिप्त चेतावनी जारी कर यात्रियों को वहां जाने से पहले अपनी उड़ानों की पुष्टि के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करने को कहा है।

यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी समर्थित यमनी सरकारी बलों के बीच लड़ाई तेज हो गई है, जिसमें सऊदी नेतृत्व वाला गठबंधन, लाल सागर के किनारे हूती विद्रोहियों द्वारा हाल ही में हासिल की गई बढ़त को निष्प्रभावी करने के प्रयास में सरकारी बलों को हवाई सहायता प्रदान कर रहा है।

एपी प्रचेता दिलीप

दिलीप