Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

कॉजपा के विरोध प्रदर्शनों से केंद्र सरकार ‘डरी’ हुई है : बघेल

रांची, 10 अक्टूबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को दावा किया कि मौजूदा विरोध प्रदर्शनों से केंद्र की भाजपा नीत सरकार ‘डरी’ हुई है, लेकिन उन्होंने कहा कि ‘‘यह डर अच्छा है।’’

बघेल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए रामगढ़ जिले के उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचे थे।

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए बघेल ने यहां बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार देश में हो रहे विरोध प्रदर्शनों से डरी हुई है, लेकिन यह डर अच्छा है। पहले आंदोलनकारी ट्रेनें, बसें और मेट्रो रोकते थे। लेकिन अब सरकार इतनी भयभीत है कि वह खुद ट्रेनें और बसें रोक रही है तथा वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए सड़कों पर कील लगा रही है।’’

कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके समेत पार्टी के कई नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बारे में पूछे जाने पर बघेल ने कहा, ‘‘इसका क्या मतलब है? इसका मतलब है कि सरकार को एहसास हो गया है कि अगर उन्हें प्रदर्शन करने की अनुमति दी गई, तो स्थिति उसके नियंत्रण से बाहर हो जाएगी। पहले धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा था और इस बार ज्ञानेश कुमार को निश्चित रूप से इस्तीफा देना पड़ेगा।’’

इससे पहले, बघेल ने रामगढ़ जिले के नेमरा गांव का दौरा किया और रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बघेल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज झारखंड के मुख्यमंत्री और भाई हेमंत सोरेन जी के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर उनकी दिवंगत माता श्रीमती रूपी सोरेन जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं सोरेन परिवार के साथ हैं।’’

भाषा

रंजन अविनाश

अविनाश